UP: आज से 'BJP बूथ विजय अभियान' का आगाज | Hindi News
ABP Ganga | 11 Sep 2021 10:25 AM (IST)

विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी काफी एक्टिव नजर आ रही है और इसी क्रम में आज से बीजेपी बूथ विजय अभियान शुरू करने जा रही है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस अभियान की शुरुआत करेंगे. जिसमें भाजपा के कई बड़े नेताओं के अलावा यूपी के बड़े चेहरे भी शामिल होंगे. इस मौके पर आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल जुड़कर सीधा संवाद करेंगे और कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के गुर बताएंगे. इसके बाद 13 सितंबर को लखनऊ में भाजपा मीडिया वर्कशॉप का भी आयोजन होगा. जिसमें यूपी के सभी प्रवक्ता और आईटी सेल के पदाधिकारी शामिल होंगे.