Panchayat Chunav Results: अब तक के रुझानों में बीजेपी -सपा में कड़ा मुकाबला , कांग्रेस की हालत नाजुक
ABP Ganga | 04 May 2021 05:31 PM (IST)

पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर तस्वीर तकरीबन साफ हो चुकी है। सभी 3050 सीटों के नतीजे या रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। कई जिलों में निर्दलीय का दबदबा रहा। कांग्रेस का परफॉरमेंस सबसे खराब रहा। कांग्रेस केवल 80 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी का भी खाता खुला है।