देवबंद में ATS कमांडो सेंटर पर BJP और सपा आमने-सामने। Baat To Chubhegi
ABP Ganga | 17 Aug 2021 08:49 PM (IST)

UP के देवबंद में एटीएस का कमांडो सेंटर बनने जा रहा है। योगी सरकार ने आज इसकी घोषणा कर दी है। जिसके बाद सियासत के गलियारे गर्म हो गए। सपा ने एक के बाद एक बीजेपी पर कई सवाल दागे। सपा ने आरोप लगाए हैं कि बीजेपी ने जानबूझ कर एटीएस का सेंटर बनाने के लिए देवबंद को चुना । जिसपर अब बीजेपी और सपा आमने सामने आ गए हैं।