Uttarakhand Chunav को लेकर Congress और BJP की अहम बैठक, किन मुद्दों पर चर्चा?
ABP Ganga | 24 Nov 2021 02:20 PM (IST)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। देहरादून में आज उत्तराखंड कांग्रेस और बीजेपी का महामंथन होने जा रहा है। एक ओर जहां कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक है। इस बैठक में टिकट बंटवारे को लेकर रणनीति तय की जाएगी। तो वहीं दूसरी ओर आगामी चुनाव को देखते हुए बीजेपी लगातार बैठकें कर रही है।