Bihar: अवैध खनन पर कार्रवाई करने पर RJD विधायक के भाई ने अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी
ABP News Bureau | 07 Sep 2022 02:54 PM (IST)

बिहार में अभी तक जनता ही अपराधियों के डर से कांप रही थी, लेकिन अब बिहार में सरकारी अधिकारियों को भी डर लग रहा है और वो सरकार से ही लगा रहे हैं सुरक्षा की गुहार. मामला पटना के जिला खनन विभाग का है, खनन विभाग को RJD के विधायक रीतालाल के भाई ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी. अवैध खनन मामले में धमकी को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.