RCP Singh Resigns: नाराज आरसीपी बोले- Nitish सात जन्म में प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे
ABP News Bureau | 07 Aug 2022 08:17 AM (IST)
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री रहे आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने मीडिया के माध्यम से शनिवार की शाम पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर (नालंदा) में इस्तीफा तो दिया ही, पार्टी छोड़ने के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) पर जमकर बरसे.