'जहर पीओगे तो मरोगे ही', हाजीपुर जहरीली शराबकांड पर नीतीश के मंत्री का बेतुका बयान | Bihar News
ABP News Bureau | 07 Aug 2022 08:57 AM (IST)
बिहार में शराबबंदी के बाद भी जहरीली शराब का तांडव जारी है. हाजीपुर में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक शख्स की आंख की रोशनी गायब हो गई है...जबकि एक शख्स की आंख चली गई है. 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. नीतीश के मंत्री जमा खान का बेतुका बयान भी सामने आा है. उन्होंने कहा है कि शराब पिएंगे तो मरेंगे ही.