Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पहले UP में आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा| ABP Ganga
ABP Ganga | 14 Aug 2021 06:02 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस पहले जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश को दहलाने की साजिश में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। पुलिस ने जैश के 4 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन 4 आतंकियों में यूपी के शामली का आतंकी भी शामिल था। जानकारी के मुताबिक इन आतंकियों का प्लान पंजाब, हरियाणा, और जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश रचने का था।