Chitrakoot Jail: हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक और जेलर को किया निलंबित
ABP Ganga | 15 May 2021 09:39 AM (IST)

चित्रकूट के जिला कारागार में शुक्रवार सुबह गैंगवार के दौरान हुए हत्याकांड में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल में दो बंदियों की हत्या और पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी अंशू दीक्षित के मारे जाने के मामले में जेल अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चित्रकूट जेल के अधीक्षक एसपी त्रिपाठी व जेलर महेंद्र पाल समेत पांच कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।