1970 में पूर्वी पाकिस्तान से आए बंगाली हिंदू परिवारों को 52 साल बाद CM Yogi ने दिलवाई पहचान
ABP Ganga | 19 Apr 2022 01:48 PM (IST)

1970 में पूर्वी पाकिस्तान और मौजूदा बांग्लादेश से आए बंगाली हिंदू परिवारों का इंतजार खत्म हो गया है... 52 साल बाद उन्हें उनकी पहचान मिल गई है... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में इन परिवारों को घर और खेती के लिए जमीन के पट्टे दिए....कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में इन्हें पट्टे दिए गए हैं। खेती के लिए हर परिवार को दो एकड़ और आवास के लिए 200 मीटर जमीन दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपए मकान बनाने के लिए दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि हर घर को एक-एक शौचालय भी बनाकर दिया जाएगा। इसके बाद सीएम योगी ने इन सभी परिवारों के साथ फोटो भी खिंचवाई ।