Basti News: इंजीनियर बनने का सपना देख रहे छात्रों को और कितना करना पड़ेगा इंतजार ?
ABP Ganga | 01 Jun 2022 07:03 PM (IST)

यूपी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही, नए नए कॉलेज खोले जा रहे ताकि होनहार छात्रों को पढ़ने के लिए बाहर के प्रदेशों का रुख न करना पड़े। बस्ती में भी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए सरकार ने करोड़ो की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज बनवाने का निर्णय लिया, और सरकार से बजट आया, काम शुरू हुआ मगर जो काम 2 साल में पूरा हो जाना था वो आज 7 साल बाद भी अधूरा है।