UP: बरेली में धर्म परिवर्तन मामले पर बड़ा खुलासा! गायब छात्रा का वीडियो आया सामने
ABP Ganga | 16 Aug 2021 09:51 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक परिवार पलायन करने को मजबूर है। मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा है। जहां एक मां-बार का आरोप है कि बाजार गई उनकी बेटी का अपहरण कर उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह करवा दिया गया है। शाही थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा के धर्म परिवर्तन मामले में अब नया मोड़ आ गया है। छात्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वो कह रही है कि उसका अपहरण नहीं हुआ है वो अपनी मर्जी से अकलीम कुरैसी के साथ गई है। उसके ससुराल वालों पर कोई दबाब न बनाया जाए। वो अब मानसी रस्तोगी से मरियम कुरैसी बन गई है। मानसी से मरियम कुरैसी बनी धर्म परिवर्तन करने वाली छात्रा का कहना है कि उसकी शुरू से इस्लाम मे आस्था रही, इसलिए उसने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर लिया है और निकाह कर लिया है। देखिए क्या है पूरा मामला.. ?