Lakimpur violence : Ashish Mishra को बेल या जेल ?
ABP Ganga | 03 Nov 2021 09:43 AM (IST)

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में हुई हिंसा के मामले के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी । इससे पहले 28 अक्टूबर को जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन तारीख को आगे बढ़ा दिया गया । दरअसल लखीमपुर खीरी तिकुनिया हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद 13 अक्टूबर को सीजेएम कोर्ट में जमानत के लिए रिट फाइल की थी । जिसे सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई के बाद आवेदन खारिज कर दिया था । इसके बाद आशीष ने जिला जज मुकेश मिश्रा के समक्ष 21 अक्टूबर को अपनी जमानत अर्जी दाखिल की और जमानत की अपील की थी... अब आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी