Baghpat: कोविड अस्पताल का वीडियो वायरल, बेड से नीचे जमीन पर पड़े हैं मरीज | Oxygen Crises
ABP Ganga | 29 Apr 2021 10:55 AM (IST)

यूपी से इस वक्त बहुत ही शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। यूपी के बागपत के एक अस्पताल में बदहाली का मंजर सामने आया जहां एक ओर एक महिला की ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु हो गई तो वहीं दूसरी ओर एक मरीज ऑक्सीजन के लिए जमीन पर तड़प रहा है। एक युवक ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।