Baat To Chubhegi: BJP MLA के साथ हुई बदतमीजी के बाद आमने सामने आए गठवाला और बालियान खाप
ABP Ganga | 18 Aug 2021 09:32 PM (IST)

मुजफ्फरनगर के सिसौली में पिछले दिनों बीजेपी विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर हुए हमले को लेकर पश्चिम यूपी की सियासत गरमा गई है. बीजेपी विधायक के समर्थन में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के उतरने से भारतीय किसान यूनियन और बालियान खाप के प्रमुख नरेश टिकैत ने कड़ा तेवर अख्तियार कर लिया है..