Baat To Chubhegi: नरेश टिकैत ने दी बीजेपी नेताओं को धमकी, बीजेपी के साथ आए किसान?
ABP Ganga | 18 Aug 2021 09:38 PM (IST)
बीजेपी विधायक उमेश मलिक के प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि बालियान खाप के मुखिया के नाते हम मंत्री संजीव बालियान को आदेश देते हैं कि वो इस मामले को जल्द निपटा दें, नहीं हो शहर में पैर तक नहीं रखने देंगे. उमेश मलिक पर हुए हमले और नरेश टिकैत के बयानों को लेकर गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक नाराज हो गए हैं. इस तरह से बालियान खाप और गठवाला खाप के बीच भी टकराव बढ़ गया है.