Corona पॉजिटिव Azam Khan की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में ICU में किए गए शिफ्ट
ABP Ganga | 11 May 2021 12:13 PM (IST)

लखनऊ (Lucknow) के मेदांता अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित सपा सांसद आजम खां की सोमवार को तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिससे उन्हें ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया है। क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में ICU के अंदर सपा सांसद आजम खां का इलाज चल रहा है। आजम खां को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।रविवार दोपहर सीतापुर जेल में बिगड़ी थी आजम खां और बेटे अब्दुल्ला की तबीयत |