Azam Khan की मुश्किलें बढ़ीं, सुल्तानपुर की सेशन कोर्ट ने इस बात पर जारी किया नोटिस
ABP Ganga | 15 May 2022 06:08 PM (IST)

सपा विधायक आजम खान की मुश्किलें घटने का काम नहीं ले रही हैं। अब सुल्तानपुर की सेशन कोर्ट ने आठ साल पहले उनके विवादित बयान को लेकर नोटिस जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने डीएम सुल्तानपुर को भी नोटिस दिया है। मामले में 14 जून को अगली सुनवाई होगी।बता दें कि जौहर विश्वविद्यालय में मुलायम यादव के जन्मोत्सव पर आजम खान ने भव्य आयोजन किया था। आरोप के मुताबिक मीडिया कर्मियों के जरिए खर्च का ब्यौरा पूछने पर नगर विकास मंत्री रहे आजम खां ने कहा था कि तालिबानी संगठन, दाऊद इब्राहिम और अबु सलेम के फंड से मिला है।