Akhilesh Yadav की मुश्किलें और बढ़ीं! Azam Khan ने दिए ये संकेत..
ABP Ganga | 17 Apr 2022 06:59 PM (IST)

विधानसभा चुनाव में हार के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पार्टी की अंदरुनी कलह से दो चारा होना पड़ रहा है...जहां पर खासतौर से पार्टी के मुस्लिम नेताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है....और ये दौर तब शुरू हुआ....जब चाचा शिवपाल की नाराजगी के बाद आजम खान के कुनबे ने भी अखिलेश यादव की मुखालफत कर साफ कर दिया....अब सपा के कद्दावर नेता आजम खान भी पार्टी से किनारा कर सकते हैं....वहीं अखिलेश यादव की आजम खान से दूरी बढ़ती दिखी...तो ये मौका लपकने में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी देर नहीं की...और जेल में आजम खान को खत भेज दिया..खत में जहां सपा पर आरोपों की बारिश कर दी....तो वहीं आजम खान को AIMIM में शामिल होने का न्योता भी दे दिया....