Azam Khan Case: टल गयी आजम खान मामले की सुनवाई, अब इस तारीख को होगी पेशकश | Hindi News
ABP Ganga | 11 May 2022 12:38 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad Highcourt) में होने वाली सुनवाई टल गयी है. अब अगली सुनवाई 17 मई को होगी. इसके पूर्व कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है. सपा नेता की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि आजम खान ने सत्ता के नशे में मदहोश होकर अपने पद का दुरुपयोग किया था. अदालत ने पूर्व काबीना मंत्री को अंतरिम जमानत दी है जो उनकी उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर दी गई है.