Ayodhya में Ram Mandir निर्माण के बीच इनको क्यों सताई रोजी-रोटी की चिंता ?| Hindi News
ABP Ganga | 23 Sep 2021 04:36 PM (IST)

राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. मंदिर निर्माण कार्य को देखते हुए रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही हैं. श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि राम मंदिर को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा. हालांकि, सड़क चौड़ीकरण की जद में कई दुकानें भी आ रही हैं. इसी के विरोध में दुकानदारों ने बंदी का ऐलान किया था. टेढ़ी बाजार से लेकर के सरयू के नए घाट तक सभी दुकानें बंद रखी गईं. इसको लेकर व्यापारियों ने क्या कहा, आप भी सुनिए.