Ayodhya में फिर जगमगाएंगे 7 लाख से ज्यादा दीप, भव्य दीपोत्सव की तैयारी तेज | Hindi News
ABP Ganga | 27 Aug 2021 04:15 PM (IST)

अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारियां चल रही है और इस बार भव्य दीपोत्सव में 7 लाख 50 हजार दीपक प्रज्वलित होंगे. एक बार फिर अवध विश्वविद्यालय के 7000 वालंटियर साढ़े सात लाख दीपक जलाकर के अपना ही कीर्तिमान दोबारा से तोड़ने का प्रयास करेंगे. राम नगरी के जितने भी ऐतिहासिक कुंड और पौराणिक बिल्डिंग हैं, उन पर भी दीपक प्रज्वलित किया जाएगा .महापौर का दावा है कि इस वर्ष का दीपोत्सव बेहद भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जाएगा और एक बार पुनः नया कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा.