Ayodhya: Arvind Kejriwal अयोध्या में बोले - 'हमारी सरकार में मुफ्त में कराएंगे अयोध्या दर्शन'।
ABP Ganga | 26 Oct 2021 01:12 PM (IST)

इस वक्त की बड़ी खबर अयोध्या से, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे है । जहां उन्होंने दर्शन करने के बाद आने वाले चुनाव पर एक घोषणा भी कर डाली। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ' हमारी सरकार आएगी तो सभी को मुफ्त में अयोध्या की यात्रा कराएंगे'। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल का आज अयोध्या दौरे का दूसरा दिन है जिसमें वह रामलला के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे है।