Auraiya News : अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
ABP Ganga | 14 Aug 2022 02:46 PM (IST)

खबर औरैया से, जहां ऐरवा कटरा थाने की पुलिस अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने अवैध असलहा बनाने में इस्तेमाल होने बाले उपकरणों को भी बरामद किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के बाहर स्थित आम के बाग में अवैध असलहों की फैक्ट्री चल रही है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और मौके से तीन देसी तमंचे, एक 315 बोर और एक 12 बोर की देसी बंदूक के साथ ही एक अर्धनिर्मित 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया.