Atique-Ashraf को लाया जा रहा Prayagraj, Umesh अपहरण केस में होगी सुनवाई । UP News
ABP Ganga | 27 Mar 2023 04:10 PM (IST)

अतीक और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज नैनी जेल में लाया जा रहा है. अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है तो वही अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. दोनों भाईयों को उमेश अपहरण केस में कल एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी और सजा सुनाई जाएगी. कुछ ही देर में अतीक का काफिला चित्रकूट पंहुचने वाला है और अशरफ का काफिला लखनऊ पंहुच गया है. कल 11 बजे दोनों को कोर्ट में पेश होना है.