Firozabad: Lockdown के कारण नहीं हो पा रहा अस्थि विसर्जन, करीब 250 कलश कर रहे मोक्ष का इंतजार
ABP Ganga | 24 May 2021 01:10 PM (IST)

यूपी के फिरोजाबाद से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर आ रही है। फिरोजाबाद के मोक्ष धाम से एक ऐसी हैरान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है जिससे आपकी रूह कांप जाएगी। फिरोजाबाद के मोक्ष धाम में लॉकडाउन के कारण अस्थि विसर्जन में रूकावट पैदा हो गई है जिसके कारण करीब 250 कलश अब अभी तक नदी में प्रवाहित नहीं हो पाए हैं। इससे एक और सवाल उठ रहा है कि क्या लोग कामों में इतने जुट गए हैं कि वो अपनों को ही भूल गए हैं।