Owaisi In Ghaziabad: झमाझम बारिश के बीच मंच पर पहुंचे Asaduddin Owaisi, दिया जोरदार भाषण
ABP Ganga | 17 Oct 2021 06:33 PM (IST)

AIMIM के अध्यक्ष Asaduddin Owaisi आज गाजियाबाद आए। यहां असदुद्दीन ओवैसी का जोरदार स्वागत हुआ । झमाझम हो रही बारिश ने की कार्यकर्ता डटे रहे और इसी बारिश के बीच पहुंचे ओवैसी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ओवैसी भी कार्यकर्ताओं का जोश देखकर रुके नहीं और उन्होंने बारिश में ही अपना भाषण शुरू कर दिया। मंच पर बोलने के दौरान उन्होंने कई बार मोदी और योगी सरकार पर तीखे हमले बोले और कहा अल्पसंख्यकों को अब जागने की जरूरत है।