CDS Bipin Rawat Death News: रिटायरमेंट के बाद अपने गांव में रहना चाहते थे जनरल रावत- Anil Baluni
ABP Ganga | 08 Dec 2021 08:05 PM (IST)

CDS Bipin Rawat Death News: CDS जनरल बिपिन रावत के निधन पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने दुख जताते हुए कहा कि ये बेहद दुखद समय है. जब हमें सूचना मिली कि हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, तब हम सभी ये प्रार्थना कर रहे थे कि वो सुरक्षित हों. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. उनके अनुभव का लाभ देश और उत्तराखंड को मिलना था, लेकिन नीति ने कुछ और ही तय कर दिया.