Panchayat Chunav: अमरोहा में पोलिंग बूथ पर जमकर बवाल, खूब चले ईंट-पत्थर, हुई फायरिंग
ABP Ganga | 19 Apr 2021 10:31 PM (IST)

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग हुई. पहले चरण के चुनाव में कई जगह बवाल और हंगामा हुआ. जिसके बाद ये दावा किया जा रहा था कि दूसरे चरण के मतदान में इसका ध्यान रखा जाएगा, लेकिन दूसरे चरण के चुनाव के दौरान भी जमकर बवाल हुआ. अमरोहा में जैसे ही वोटिंग शुरू हुई, वैसे ही दो पक्षों में आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले. फायरिंग हुई. ये तस्वीरें अमरोहा के गजरौला के पोलिंग बूथ की है.