UP Chunav: 12 नवंबर को Amit Shah का Varanasi दौरा, कई अहम बैठकों में होंगे शामिल
ABP Ganga | 02 Nov 2021 08:51 AM (IST)

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियां दिवाली के बाद पूर्वांचल में और भी तेज होती दिखाई दे रही हैं। 12 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 8 से ज्यादा अहम बैठकों में शामिल होंगे। ये दौरा बहुत अहम माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान वे आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।