Amit Shah का आज यूपी में दूसरा दिन, काशी के महामंथन में क्या फाइनल हुआ ?
ABP Ganga | 13 Nov 2021 09:25 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूपी दौरे का आज दूसरा दिन है। आज वाराणसी,आजमगढ़ और बस्ती समेत तीन जिलों में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल(टीएफसी) में दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन शुभारंभ करेंगें। अमित शाह दो दिवसीय सम्मेलन का हस्तकला संकुल में शुभारंभ करेंगे। ,आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गृह मंत्रालय के राज्य भाषा विभाग ने अखिल भारतीय राज्य भाषा सम्मेलनआयोजित किया है,सम्मेलन में राज्य भाषा विभाग अपने संवैधानिक दायित्वों के तहत होने वाले सम्मेलन में हिंदी की भूमिका पर चर्चा करेगा,सम्मेलन में गृह मंत्री के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा नित्यानंद राय निशित प्रमाणिक और संसद की समिति के कई सदस्य शामिल होंगे।