ऑक्सीजन संकट पर इलाहाबाद High Court ने यूपी सरकार को लगाई फटकार
ABP Ganga | 05 May 2021 08:03 AM (IST)

कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की कमी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है. हाईकोर्ट ने सरकार को उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं. वहीं कोर्ट ने 7 मई को सुबह 11 बजे रिपोर्ट तलब करने को कहा है. बता दें कि कोर्ट ने ऑक्सीजन की कमी से हो रही लोगों की मौत को अपराधिक मामला बताया है.