Allahabad HC नाराज, तलब की काउंटिंग सेंटर्स की सीसीटीवी फुटेज | Panchayat Chunav Results
ABP Ganga | 05 May 2021 10:36 AM (IST)

पंचायत चुनाव में लापरवाही पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने काउंटिंग सेंटर्स की सीसीटीवी फुटेज तलब की. हाईकोर्ट ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर,गाज़ियाबाद, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर और आगरा जिलों के काउंटिंग सेंटर्स की सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में पेश करने को कहा. अदालत ने यूपी के राज्य निर्वाचन आयोग से आठ जिलों के काउंटिंग सेंटर्स की सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में कोर्ट में पेश करने को कहा . 7 मई को सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश करनी होगी सीसीटीवी फुटेज.