Chardham Yatra के शुरू होने से पहले ही होटल और गेस्टहाउस की सभी बुकिंग हुई फुल
ABP Ganga | 16 Apr 2022 08:11 AM (IST)

3 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है, लेकिन यात्रा के पहले ही होटल, जीएमवीएन गेस्ट हाउस और टैक्सी की बुकिंग फुल हो चुकी है. साफ है कि इस बार चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. दावा किया जा रहा है कि चारधाम यात्रा के लिए पहुंचने वालों की तादाद करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं इतनी बड़ी तादाद में लोगों के पहुंचने की वजह से ये प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि अगर श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ का आंकड़ा पार करती है, तो लोगों को सुविधा मुहैया कराने में प्रशासन को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.