अलीगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, यहां भी निर्दलियों ने सभी दलों को दी मात
ABP Ganga | 05 May 2021 09:26 AM (IST)

अलीगढ़ में जिला पंचायत चुनाव में कुल 47 सीटों पर मतदान हुआ. इसमें 9 सीटें भाजपा, सपा ने 7, बसपा ने 5 सीटों पर विजय प्राप्त की है. वहीं अन्यों ने 26 सीटों पर जीत का परचम लहराया है. साथ ही बता दें कि कांग्रेस यहां भी अपना खाता खोलने में असफल रही है.