Lockdown में बंद हुई फैक्ट्री, तीन महीने से भूखे परिवार की ये हालत रूला देगी ! | Aligarh
ABP Ganga | 16 Jun 2021 08:39 PM (IST)

अलीगढ़ में आज भूख से बेहाल एक परिवार को अस्पताल में भर्ती करवाने का मामला सामने आया है. जिनमें 40 साल की एक महिला और उसके पांच बच्चे शामिल हैं. पीड़ित महिला का कहना है कि वो एक फैक्ट्री मे मजदूरी करती थी, लेकिन कोरोना संकट के दौरान फैक्ट्री बंद होने के बाद उसके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब तीन महीने से उनके सामने भूखे रहने की नौबत आ गई थी. किसी तरह पड़ोसियों से मिले खाने से उनका गुजारा चल रहा था, लेकिन पिछले 10 दिनों से उन्होंने कुछ नहीं खाया, जिसके चलते बच्चों की हालत बेहद खराब हो गई थी. इसी के बाद पड़ोसियों से खबर मिलने पर एक एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने इस परिवार को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है. जहां अब डॉक्टरों की देखरेख में इस परिवार की देखभाल की जा रही है और बच्चों को भोजन दिया जा रहा है.