क्या Azam Khan अखिलेश यादव से ले रहे हैं बदला ? Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 11 Apr 2022 09:57 PM (IST)

पहले चाचा शिवपाल नाराज हुए और अब आजम खान नाराज है। क्योंकि आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान ने जो निशाना अखिलेश यादव पर साधा है उसके बाद से सूबे की सियासत गर्म है। क्योंकि ये पहली बार है, जब आजम खान के कुनबे से अखिलेश यादव को टारगेट किया गया है। राजनीति के जानकारों की माने तो ये अखिलेश के खिलाफ आजम की बगवात के सुर है। क्योंकि बिना आजम की मर्जी के उनके मीडिया प्रभारी एक शब्द नहीं कह सकते और बड़ी बात ये है कि अब तक इस बयान को लेकर आजम परिवार की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है तो क्या मान लिया जाए ये आजम का अखिलेश के खिलाफ बदलापुर है...