Akhilesh Yadav को हुआ कोरोना, खुद को किया होम आइसोलेट
ABP Ganga | 14 Apr 2021 11:16 AM (IST)

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. अखिलेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने सभी से सतर्क रहने की अपील भी की है. बता दें कि वो एक दिन पहले हरिद्वार गए थे, जहां उन्होंने कई साधु-संतों से मुलाकात भी की थी.