Akhilesh Yadav ने योगी सरकार के बजट की गिनाई खामियां, किसान..अयोध्या और रोजगार तक पहुंचे
ABP Ganga | 30 May 2022 09:16 PM (IST)

जिस दिन बजट सत्र शुरू हुआ था तभी समाजवादी पार्टी ने ये बता दिया था कि विधानसभा के अंदर उनकी रणनीति क्या रहने वाली है। आज जब अखिलेश यादव बजट पर बोलने के लिए खड़े हुए तो सपा के विधायकों ने टेबल थपथपाकर ये बता दिया कि अखिलेश की बातें सरकार को चुभने वाली होंगी। अखिलेश यादव ने डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक योगी सरकार के बजट की खामियां गिनाईं। उन्होंने बजट के एक-एक प्वाइंट पर विस्तार से अपनी बात कही। किसानों से शुरू हुई उनकी बात अयोध्या और गाय तक पहुंची और सबसे चुभने वाला हमला रोजगार और विकास पर किया।