Akhilesh से छूटा नाता, अब किधर जाएगी Rajbhar की कश्ती ? | Vishleshan
ABP Ganga | 20 Jul 2022 10:31 PM (IST)

आज बात सबसे पहले गठबंधन खल्लास... नए रिश्ते की तलाश.. क्योंकि जबसे ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के रिश्ते में खटास आई है... राजभर हमलावर है... वो हर रोज अखिलेश यादव पर हमला बोल रहे हैं... लेकिन आज राजभर ने अखिलेश यादव से तलाक लेने की बात कहकर सूबे की राजनीति गर्मा दी है... राजभर ने ऐलान कर दिया है कि अब वोे मायावती से हाथ मिलाएंगे मतलब साइकिल की सवारी के बाद हाथी की सवारी करने की तैयारी है... लेकिन इन सबके बीच आज राजभर ने वो बात कह दी.... जो अब तक किसी राजनीतिक दल ने नहीं कही... क्योंकि राजभर ने अखिलेश पर जो तंज कसते हुए कहा कि सपा भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिमों को वोट लेती है... तो सवाल बड़ा हो गया है कि क्या राजभर ने अखिलेश के सबसे बड़े वोट पर चोट कर दी है..