Shivpal का BJP की तरफ झुकाव, Akhilesh ने लिया फाइनल फैसला! UP Politics
ABP Ganga | 02 Apr 2022 09:18 PM (IST)

रिश्तों में जब कड़वाहट पैदा होती है तो अंजाम बहुत बुरा होता है। ये अंजाम ऐसा होता है, जो आने वाली पीढ़ियों के बीच भी दीवार खड़ी कर देता है। शिवपाल औऱ अखिलेश के बीच आज-कल कुछ ऐसा ही हो रहा है। नाराज चाचा की भतीजे से तकरार बढ़ती जा रही और भाजपा पर दिल खोलकर शिवपाल प्यार लुटा रहे हैं। शिवपाल का भाजपा की तरफ झुकाव देखकर अखिलेश ने अब फाइनल फैसला लेने का मूड बना लिया है। अखिलेश आज दिल्ली पहुंचे, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की... माना जा रहा है कि इस मुलाकात में शिवपाल को लेकर चर्चा हुई..