Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !

लव...शादी और डेथ गेम...। रिश्तों के कत्ल की ये कहानियां अलग-अलग शहरों की हैं...
कहानियों के किरदार भी अलग-अलग हैं- लेकिन हर कहानी का अंत एक जैसा है। सबसे पहले देखिए...उस रिश्ते के डरावने अंत की कहानी- जो करीब 10 साल पहले शुरू बुआ था। करीब दस साल पहले जिस लव मैरिज के साथ दो लोगों ने मिलकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की थी- आज उनमें से एक जिंदा नहीं है। शक...और नफरत ने कर डाला-प्यार के रिश्ते का खात्मा । 10 साल पहले की लव मैरिज, फिर शक-तीसरे शख्स की एंट्री-और फिर खूनी साजिश...जी हां... इस लव स्टोरी में एक ट्विस्ट है। पति-पत्नी और वो... का ट्विस्ट । ये ट्विस्ट तब आया, जब संदीप को अपनी पत्नी सीमा पर शक हो गया...पति और पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होने लगे...और धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां आ गई। इतनी दूरियां कि संदीप अपनी पत्नी सीमा का हत्यारा बन बैठा । सीमा के पिता का कहना है कि उनके दामाद ने रात के वक्त उन्हें फोन किया था। फोन पर उसने बताया था कि मैंने सीमा को मार डाला...लाश घर में पड़ी है-आकर संभाल लो । सीमा का परिवार जब वहां पहुंचा, तो वो दरवाजे पर ताला लगाकर फरार हो चुका था।