Ajay Teni रिपोर्टर के कॉलर तक पहुंच गए, फोन छीनने की कोशिश, देने लगे गालियां | Lakhimpur Case
ABP Ganga | 15 Dec 2021 05:38 PM (IST)

लखीमपुर में गैस प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय राज्यमत्री अजय मिश्र टेनी का एबीपी गंगा के रिपोर्टर से अभद्रता और बदसलूकी का वीडियो सामने आया है. जिसमें लखीमपुर कांड में एसआईटी की रिपोर्ट पर पूछे गए सवाल से टेनी भड़क गए और एबीपी गंगा के रिपोर्टर का माइक और मोबाइल छीनने की कोशिश तक कर डाली. मौके पर कई अन्य मीडिय़ा कर्मी भी मौजूद थे. जिनके साथ भी अजय मिश्रा टेनी ने बदसलूकी की और गालियां दीं. इतना ही नहीं, एसआईटी रिपोर्ट में बेटी की करतूतों का खुलासा होने पर टेनी ने मीडिया कर्मियों पर हाथ उठाने की भी कोशिश की और उन्हें धक्का देते दिखाई दिए.