Ajay Mishra Teni: पत्रकार के साथ पहले भी कर चुके हैं ये कारनामा ! | Baat To Chubegi
ABP Ganga | 16 Dec 2021 09:22 PM (IST)

अजय टेनी चौतरफा घिरे हुए हैं. आज सड़क से लेकर संसद तक में उनके खिलाफ नारेबाजी हुई. जब से एसआईटी ने लखीमपुर कांड को सोची समझी साजिश माना है, तब से ही विपक्ष अजय मिश्र टेनी को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रहा है. कल उन्होंने सवाल पूछने पर एबीपी गंगा के रिपोर्टर को धमकाया था और बदसलूकी भी की थी, जिसको लेकर भी विपक्ष उनपर सवाल उठा रहा है. आज यूपी विधान परिषद में एबीपी गंगा के ब्यूरो चीफ वीरेश पांडेय का नाम गूंजा और विपक्ष ने टेनी पर कार्रवाई की मांग की।