Ajay Lallu ने Jitin Prasad को बोला 'विश्वासघाती', BJP से जुड़ने के लिए कही ये बात
ABP Ganga | 09 Jun 2021 02:16 PM (IST)

जितिन प्रसाद के BJP में शामिल होने पर कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू का बयान भी सामने आया. लल्लू ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है. उसने हमेशा सबको साथ लेकर चलने का कार्य किया है. जितिन के लिए लल्लू ने कहा कि ऐसे लोग जो पार्टी को छोड़कर जा सकते हैं, ऐसे लोग विश्वासघाती के अलावा कुछ और नहीं हो सकते.