OP Rajbhar के बयान से बौखलाए AIMIM के प्रवक्ता, बोले- 'BJP और सीएम को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे'
ABP Ganga | 15 Oct 2021 08:40 PM (IST)

असदुद्दीन ओवैसी यूपी में सबसे ज्यादा ओम प्रकाश राजभर के करीब दिखे। लेकिन अब OP Rajbhar के बयान से AIMIM की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। aimim के प्रवक्ता ने यहां तक कह दिया कि हम BJP को हराने आए हैं और BJP को सत्ता से बेदखल करके ही दम लेंगे। aimim ने कहा कि ओवैसी की अगुवाई में हम मुसलमानों की लड़ाई लड़ रहे हैं और BJP और सीएम योगी को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे ।