चुनाव के बीच 'नाम वाली सियासत', जानिए इसमें रखा क्या है ? | Baat To Chubegi | ABPGanga Hindi
ABP Ganga | 27 Jul 2021 09:58 PM (IST)

यूपी में नाम पर अब नई सियासत शुरू हो गई है। मौसम चुनावी है, इसलिए नए प्रोजेक्ट का नाम सोच समझकर रखा जा रहा है. बावजूद इसके राजनीति का पारा चढ़ गया है। मामला राज्य में 9 नए मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन का है। इसकी तैयारी पूरी है, लेकिन इससे पहले ही...नाम को लेकर एतराज जताया जाने लगा है। एक तरफ नाम की राजनीति गरम है..तो दूसरी तरफ मूर्तियां लगाने पर भी सियासत शुरू है। इस होड़ में ऐसे लोग भी हैं..जो दावा कर रहे हैं कि वे गैंगस्टरों की मूर्ति लगाएंगे। अब समझिए नाम में क्या रखा है.