Agra: अस्पताल की ये कैसी लापरवाही, इस्तेमाल के बाद सड़क पर फेंक दी PPE किट
ABP Ganga | 11 May 2021 05:56 PM (IST)

आगरा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एसएस मेडीकल कॉलेज की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने ही पीपीई किट पड़ी रही और राहगीर उसी पीपीई किट के उपर से गुजरते रहे, जबकि पीपीई किट इस्तेमाल के बाद नष्ट कर दी जाती है, लेकिन एसएन मेडिकल कॉलेज में पीपीई किट इस्तेमाल के बाद गेट के बाहर फेंक दी गई. ऐसे में इस लापरवाही से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा भी मानों बेखबर है. हालांकि इस बारे में आगरा के जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी अस्पतालों को साफ़ निर्देश दिए गए है कि इस तरह की लापरवाही ना हो.