Agra में Smart City Project के नाम पर मजाक | ABP Ganga
ABP Ganga | 31 Oct 2020 05:24 PM (IST)

आज आगरा के विकास को लेकर बड़ी समीक्षा होने वाली है. जिसके लिए आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के केंद्रीय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा आगरा पहुंच चुके हैं, लेकिन एबीपी गंगा कर रहा है बहुत बड़ा खुलासा. कई सालों से आगरा की सड़कों पर गड्ढे हैं. कई सालों से किले के सामने के गड्ढे भी नहीं भरे गए. साफ-सफाई और सीवर व्यवस्था का भी बुरा हाल. केंद्रीय सचिव योजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे हैं.