Agra में अस्पताल स्टाफ की गुंडई, इलाज में शिकायत करने पर किया ये काम, वीडियो वायरल !
ABP Ganga | 24 Jun 2021 08:15 AM (IST)

आगरा के श्री कृष्णा अस्पताल के स्टाफ की गुंडई का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इलाज में शिकायत करना तीमारदारों के लिए भारी पड़ गया। इलाज में शिकायत करने पर अस्पताल के स्टाफ ने लोगों के साथ गुंडागर्दी की। तीमारदारों को बेरहमी से पीटा और उन्हें लहूलुहान कर दिया।